सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध- Essay on environmental pollution in hindi

 


Hindi me paryavaran pradushan par nibandh ।।Best short essay on environmental pollution in hindi ।। How to write essay on environment pollution in exam।। 


प्रदूषण का अर्थ - संतुलित वातावरण में ही जीवन का विकास संभव है। प्रकृति द्वारा निर्मित पर्यावरण में अनेक प्रकार के पेड़-पौधे और जिवधारी पाए जाते है। इन सभी जीवधारियों के लिए पर्यावरण अनुकूल है। लेकिन जब वातावरण दूषित होने लगता है। तब जीवधारियों को अनेक प्रकार के समस्याओं के समाधान का सामना करना पड़ता है। वातावरण में जब अनेक प्रकार के हानिकारक तत्व सम्मिलित हो जाते है, तब वातावरण दूषित हो जाता है। तब हम इसे प्रदूषण कहते है। बड़ती जनसंख्या और निरन्तर औद्योगिकरण प्रदूषण की समस्या को जन्म दिया है। और यह समस्या इतनी तेजी से बड़ती जा रही हैं कि जिसके परिणामस्वरूप मानवता को विनाश के कगार पर खड़ी कर दी है।

प्रदूषण के प्रकार - आज के समय में वातावरण में प्रदूषण कई रूपो में दिखाई देता है। इनमे से प्रदूषण कुछ इस प्रकार है

1. वायु प्रदूषण - वायु जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं, प्रत्येक प्राणी को स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध हवा की आवश्कता होती हैं। वायुमंडल में हवा एक विशेष अनुपात में पाया जाता है। पेड़-पौधों जहां कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रहण करके आक्सीजन छोड़ते हैं। इससे वायुमंडल की शुद्धता बनी रहती हैं। लेकिन बड़ते वायुप्रदूषण से यह संतुलन बिगड़ती जा रही है। जहा पेड़-पौधों और जंगलों को काटकर शहर बनाए जा रहे है। इसके फलस्वरूप यह स्थिति पैदा हुई हैं। इसी कारण से वायुमंडल अनेक प्रकार के हानिकारक गैसों से प्रदूषित हो गया है।
2. जल प्रदूषण - कहा जाता है कि जल ही जीवन है। पशु-पक्षी हो या पेड़-पौधों अथवा मनुष्य सभी को जिवित रहने के लिए जल कि आवश्यकता होती है, इसके बिना किसी की कल्पना नहीं की जा सकती। लेकिन बड़ती जनसंख्या और निरन्तर शहरीकरण से जल प्रदूषण लगातार बड़ती जा रही है। शहरों के गंदे नाले और सीवर के दूषित जल सीधे नदी में मिला दिया जाता है। इसके साथ ही कल कारखानों का दूषित जल भी नदी में छोड़ दिया जाता है, जिसके परणामस्वरूप नदी का जल दूषित हो जाता है। आज हमारे देश की प्रमुख नदियों का अस्तित्व खतरे में है। हमे इस समस्या का स्थाई उपाय ढुंढना चाहिए जिससे इस समस्या से बचा जा सके।

Essay on environmental pollution in hindi


3. ध्वनि प्रदूषण - ध्वनि प्रदूषण आज एक नयी समस्या बन गई है। जहा वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित क़ार मोटर, मोटरसाइकिल, रेलगाड़ी, वायुयान जैसे कई यातायात के साधन हमारे जीवन को सुगम बनाया है। लेकिन इनसे निकलने वाले तेज ध्वनि हमे कई प्रकार के शारीरिक कष्ट भी दिए हैं, अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण से मानसिक विकृति जैसे क्रोध, अनिद्रा तथा चिड़चिड़ापन, जैसे मानसिक समस्या तेजी से बड़ती जा रही हैं। 


4. रासायनिक प्रदूषण - रासायनिक प्रदूषण भी एक नई समस्या बन गई है। कल कारखानों से निकले अपशिष्ट पदार्थ हो अथवा कीटनाशक दवाओं तथा रसायनिक खादो के अंधाधुन उपयोग। इससे स्वास्थ पर प्रतिकूल असर पड़ रहा। यह जल में मिलकर जल को भी दूषित कर देता है, जिससे स्वास्थ सम्बन्धी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

प्रदूषण की समस्या तथा इससे हानिया - बड़ती जनसंख्या तथा निरन्तर शहरीकरण से अनेक प्रकार के प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ पूरे विश्व का केवल 3 प्रतिशत क्षेत्र पर शहर बसा है, लेकिन कार्बन उत्सर्जन के मामले में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है। आप समझ सकते है कि शहर प्रदूषण करने के मामले कितना आगे। शहर में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण कारखानों से निकले धुएं तथा उससे निकले दूषित जल, औद्योगिक विकास आदि। इसके साथ ही कर, बस, और यातायात के अन्य साधनों से निकलने वाले धुएं वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण है। इसके साथ ही विषैले कचरे के बहाव तथा जहरीली गैसों के रिसाव से मानव जीवन पर गहरा संकट आ गया है। ऐसे प्रदूषण से मनुष्य को जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे कि कैंसर, मानसिक कमजोरी, शारीरिक विकृतियां, दमा, जैसे कई रोगों का मूल कारण विषैला वातावरण ही है।

Essay on environmental pollution in hindi


समस्या का समाधान - वातावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए लोगो को जागरूप करना चाहिए। और अधिक से अधिक वृक्षों को लगाना चाहिए तथा वनो को काटने पर रोक लगानी चाहिए। कारखानों तथा मशीनें लगाने की अनुमति उन्हीं को देनी चाहिए जो औद्योगिक कचरे तथा उससे निकलने वाले धुएं को बाहर निकालने का समुचित व्यवस्था करे। और दूषित जल को सीधे नदी में न छोड़े। दूषित जल को स्वच्छ करेके फिर नदी में छोडना चाहिए। 
संयुक्त राष्ट्र संगठन को चाहिए कि परमाणु परीक्षण और खतरनाक हथियार के प्रयोग पर रोक लगानी चाहिए। सभी देशों को आपस में न लड़कर प्रदूषण जैसे खतरनाक समस्या से लड़नी चाहिए। जिससे सम्पूर्ण विश्व और मानवजाति का भला हो सके।

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन बदल देने वाली प्रेरणा दायक विचार

जितने भी महान लोग हुए है वह कोई अलग कार्य नही करते है, बस वह अपने कार्य को अलग तरीके से करते है, इसलिए उनको सफलता मिलती है। आज ऐसे ही महान लोगो के द्वारा बताए गये (motivational quotes) मोटिवेशनल कोट्स आप सभी के साथ शेयर कर रहे है।कोई भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपको सिर्फ दो चीजें चाहिए पहला तो दृढ़ संकल्प और दूसरा कभी न टूटने वाला हौसला। लेकिन संघर्ष के रास्ते में जब आपका हौसला कमजोर पड़ने लगे तो उस समय आपको ऐसी जरूरत होती है जो की आपको एक बार फिर से उठकर खड़े होने की प्रेरणा दे। इसलिए आज हम आपको ऐसी ही सफल और महान लोगे के द्वारा दिए गए सफलता के कुछ ऐसे मंत्र को बताने वाले है । जिन्हें आप अपने मुश्किल समय में अपनी ताकत बना कर खुद को आगे बढने के लिए प्रेरित कर सकते है। प्रेरणा देने वाले विचार ।। prernadayak vichar ।। prernadayak status ।। prernadayak suvichar ।। hindi status for life  “ कामयाब होने के लोए निरंतर सीखते रहे। सिखने से ही आप अपनी क्षमताओं को पहचान सकते है।” “ ख़ुशी के लिए काम करोगे तो ख़ुशी नही मिलेगी लेकिन खुश होकर काम करोगे तो ख़ुशी जरूर मिलेगी।” “भाग्य साहसी का स

सभी को हंसाने वाली मजेदार हास्य कविता - kavita hasya in hindi

जीवन में खुश रहना बहुत जरूरी है, जब हम खुश रहते हैं तो हम फ्री माइंड से किसी भी कार्य को करते हैं। वही जब हम दुखी रहते हैं तो हम किसी भी कार्य को अधूरे मन से करते हैं। इसलिए किसी ने कहा है कि, खुशी के लिए काम करोगे तो खुशी नहीं मिलेगी, “लेकिन खुश होकर काम करोगे तो खुशी जरूर मिलेगी”  अब बात आती हैं की खुश कैसे रहे, खुश रहने के लिए आप हास्य कविता funny poem या funny quotes पढ़ सकते हैं। जिससे आप हमेशा खुश रह सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए खुश करने वाली कुछ हास्य कविता आपके साथ शेयर कर रहे हैं। hasya kavita।। Hasya kavita in hindi for students ।। hasya kavita hindi  hindi hasya kavita ।। hasya kavita for kids ।। Comedy poem in hindi जय बाबा ज्ञान गुर सागर मम्मी हंसती रोते फादर। योगी बाबा जोगी दूर करो पैसे की तंगी। लंकेश्वर भए सब कुछ जाना घुस खोरों से हमे बचाना। भूत पिशाच समीप नहीं आवै पिक्चर की तब बात सुनावै। सब सुख लहै तुम्हारी सरना, मार-पीट से कभी न डरना। सुबह सवेरे ही यह आये भोंपू-भोपू शोर मचाये। जब आप कहे तब सब लोक उजागर रसगुल्ले से भर दो सागर। बाबा अतुलित बल थामा पंक्चर बनाये सब नेता

लघु साहसिक कहानियाँ हिंदी में - Short adventure stories in hindi

  Hindi Short Adventure Stories of Class 7 ।।  Sahas kahani in hindi नमस्कार मित्रो स्वागत है हमारे ब्लॉग पर आज हम आपके लिए लघु साहसिक कहानी लेकर आए हैं। जिसे पढ़ने से आपमें एक सकारातमक ऊर्जा का संचार होगा। मित्रो हम सभी के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियाँ आती हैं। लेकिन उस समस्या के समय जो लोग धैर्य से काम करते हैं। वहीं लोग जीवन में आगे बढ़ते हैं। श्रुति की समझदारी प्रेरणा दायक कहानी  best short story in hindi श्रुति एक पुलिस अधिकारी की बेटी थी। वह पढ़ने में काफी तेज थी तथा कक्षा में हमेशा प्रथम आती थी। उसके पिता सरकारी आवास न मिलने के कारण शहर के छोर पर किराए के मकान में रहते थे। वहीं पास में झुग्गी बस्ती थी जहां बहुत से गरीब परिवार रहते थे। वे सब मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे। इसी झुग्गी की एक महिला श्रुति के घर में काम करने आती थी। उसकी दस साल की एक लड़की थी जिसका नाम अंजू था। अंजू अक्सर अपनी मां के साथ श्रुति के घर पर आती थी। अंजू श्रुति के घर उसके साथ खेलती थी। इसलिए अंजू, श्रुति की सहेली बन गई थी। एक दिन श्रुति ने अंजू के स्कूल न जाने का कारण पूछा तो अंजू ने बताया की गर