सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत में सामाजिक समस्याये - samajik samasya par nibandh


Essay on social problem of our society ।।Cause and prevention of India's social problem in Hindi ।। Samajik Samayal par lekh


भारतवर्ष एक विशाल देश है। अपनी विशालता के कारण इसमें भिन्नता अर्थात जाति, धर्म, भाषा, आचार-विचार आदि में एक भाव दूसरे भाव से अलग मालूम होता है। हम विभिन्नता में एकता लिए हुए हैं। इस दृष्टि से हमारा देश एक प्रकार से अनोखा देश है। यहां पंद्रह भाषाएं हैं। असंख्य उपभाषाएं तथा बोलियां है। अजीब या अनोखे प्रकार के धर्म है। सभी को अपना धर्म मानने की स्वतंत्रता है। यहां की भूमि कहीं पहाड़ी, पथरीली, कहीं पठार कहीं मैदान तथा कहीं ऊंची-नीची है। इन सब बातों का प्रभाव यहां के निवासियों पर पड़ता है। हम देश के रूप में एक होते हुए भी सामाजिक रुप से एक नहीं है। हमारा समाज तमाम रूपों में बंटा है। हर समाज ने अपने विचार तय कीए है। उस समाज के लोग उन नियमों पर चल रहे हैं।


पुरानी लकीर के फकीर बना रहना हमारी आदत हो गई है। हम परिवर्तन में विश्वास नहीं करते हैं। अंधविश्वास और रूढ़िवादी शगुन-अपशगुन भाग्यवान हमारे धर्म में शामिल है। धर्म के बेईमान ठेकेदारों को हमारे समाज के लोग ईश्वर का नया अवतार मान लेते हैं। जोगिया वस्त्र पहने व्यक्ति को हमारे यहां संत मान लिया जाता है। हर जाति तथा धर्म के लोगों ने, न जाने कितने लोगों को ईश्वर बना दिया है। साधारण जनता राजा, महाराजा, नेताओं तथा पढ़े लिखे लोगों का अनुकरण करती है। जबकि समाज की यह तथाकथित लोग झूठे बेईमान भ्रष्ट और ठग के सिवा कुछ नहीं है। ऐसे समाज में हम हजारों वर्षों से जी रहे हैं। सामाजिक सुधारकों ने अपने-अपने में समय में समाज में सुधार के कार्यक्रम चलाए लेकिन हम कोल्हू के बैल की तरह अपने पुराने घिसे पीटे रास्ते पर ही चक्कर काटते रहे हैं।

ऐसे समाज में समस्याएं ही समस्याएं होती है हमारे देश में रोज दंगे-फसाद, मारधाड़, बलात्कार, दुराचार, अत्याचार आदि साधारण बातें हो गई है। अशिक्षा, अज्ञानता, निर्धनता से समाज में तीन-चौथाई भाग पशुवत जीवन जी रहा है। छुआछूत, ऊंच-नीची, जातिवाद ,भाई-भतीजावाद, संकीर्णता ने हमारे समाज को नरक बना दिया है। लोग आपस में कहते हैं-इस भारतवर्ष से तो शायद नरक अच्छा होगा। नारियों के प्रति अत्याचार की खबरें रोज अखबार में छप रही है। दहेज प्रथा श्रेष्टता का प्रतीत हो गई है। पापी, पाखंडी और चोर हमारे समाज में धर्मगुरु की तरह पूजनीय हो गए हैं। भ्रष्टाचार आज सबसे बड़ी समस्या हो गई है। हमारे नेताओं की भ्रष्टाचार की कहानी नए-नए रूप में सामने आ रही है। कुर्सी पर बैठे क्लर्क या बाबू तथा आफीसर यमराज के दूतो का व्यवहार सीख रहे हैं। कुछ लोग गीत में इस महान वाक्य को दोहरा रहे हैं-जो हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा है अच्छा हो रहा है, और जो होगा वह भी अच्छा ही होगा। यदि जो हम देख या सुन रहे हैं। सब अच्छा है, तो बुरा क्या है।


हमारा समाज घोर अव्यवस्थित हो गया है। हमारे देश में इतने धर्म है कि उनका नाम याद करने में पसीना छूटने लगता है। इतनी जातियां, उपजातियां है कि जिनकी गिनती करने में हजारों सामाजिक और राजनैतिक या सरकारी कर्मचारी मर-खप गए हैं लेकिन पूरी गिनती नहीं कर पाए। चोरबाजारी, काला धन कमाने वाले लोग समाज के पूज्य व्यक्ति है। महंगाई, मुद्रास्फीति ने हमारे समाज को कुचल दिया है।

कुल मिलाकर हमारा सामाजिक ढांचा विकृत हो चुका है। इस समय सुधार करना सरल नहीं है। यदि कोई जनसेवक सुधार के लिए आगे आता है। तो गुंडे, चोर और उचक्के राजनीतिज्ञ तथा उनके गुंडे सब कुछ चौपट करने पर तुल जाते हैं। क्योंकि उनको मूर्खा अनुयायियों या वोटरों की जरूरत होती है। यदि समाज में सुधार हो गया तो नेता और साधारण नागरिक में कोई अंतर नहीं रह जाता है। यहां नेता का अर्थ धर्म की आड़ में तीर चलाने वाले छिपे लोगों से भी है। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन बदल देने वाली प्रेरणा दायक विचार

जितने भी महान लोग हुए है वह कोई अलग कार्य नही करते है, बस वह अपने कार्य को अलग तरीके से करते है, इसलिए उनको सफलता मिलती है। आज ऐसे ही महान लोगो के द्वारा बताए गये (motivational quotes) मोटिवेशनल कोट्स आप सभी के साथ शेयर कर रहे है।कोई भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपको सिर्फ दो चीजें चाहिए पहला तो दृढ़ संकल्प और दूसरा कभी न टूटने वाला हौसला। लेकिन संघर्ष के रास्ते में जब आपका हौसला कमजोर पड़ने लगे तो उस समय आपको ऐसी जरूरत होती है जो की आपको एक बार फिर से उठकर खड़े होने की प्रेरणा दे। इसलिए आज हम आपको ऐसी ही सफल और महान लोगे के द्वारा दिए गए सफलता के कुछ ऐसे मंत्र को बताने वाले है । जिन्हें आप अपने मुश्किल समय में अपनी ताकत बना कर खुद को आगे बढने के लिए प्रेरित कर सकते है। प्रेरणा देने वाले विचार ।। prernadayak vichar ।। prernadayak status ।। prernadayak suvichar ।। hindi status for life  “ कामयाब होने के लोए निरंतर सीखते रहे। सिखने से ही आप अपनी क्षमताओं को पहचान सकते है।” “ ख़ुशी के लिए काम करोगे तो ख़ुशी नही मिलेगी लेकिन खुश होकर काम करोगे तो ख़ुशी जरूर मिलेगी।” “भाग्य साहसी का स

सभी को हंसाने वाली मजेदार हास्य कविता - kavita hasya in hindi

जीवन में खुश रहना बहुत जरूरी है, जब हम खुश रहते हैं तो हम फ्री माइंड से किसी भी कार्य को करते हैं। वही जब हम दुखी रहते हैं तो हम किसी भी कार्य को अधूरे मन से करते हैं। इसलिए किसी ने कहा है कि, खुशी के लिए काम करोगे तो खुशी नहीं मिलेगी, “लेकिन खुश होकर काम करोगे तो खुशी जरूर मिलेगी”  अब बात आती हैं की खुश कैसे रहे, खुश रहने के लिए आप हास्य कविता funny poem या funny quotes पढ़ सकते हैं। जिससे आप हमेशा खुश रह सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए खुश करने वाली कुछ हास्य कविता आपके साथ शेयर कर रहे हैं। hasya kavita।। Hasya kavita in hindi for students ।। hasya kavita hindi  hindi hasya kavita ।। hasya kavita for kids ।। Comedy poem in hindi जय बाबा ज्ञान गुर सागर मम्मी हंसती रोते फादर। योगी बाबा जोगी दूर करो पैसे की तंगी। लंकेश्वर भए सब कुछ जाना घुस खोरों से हमे बचाना। भूत पिशाच समीप नहीं आवै पिक्चर की तब बात सुनावै। सब सुख लहै तुम्हारी सरना, मार-पीट से कभी न डरना। सुबह सवेरे ही यह आये भोंपू-भोपू शोर मचाये। जब आप कहे तब सब लोक उजागर रसगुल्ले से भर दो सागर। बाबा अतुलित बल थामा पंक्चर बनाये सब नेता

लघु साहसिक कहानियाँ हिंदी में - Short adventure stories in hindi

  Hindi Short Adventure Stories of Class 7 ।।  Sahas kahani in hindi नमस्कार मित्रो स्वागत है हमारे ब्लॉग पर आज हम आपके लिए लघु साहसिक कहानी लेकर आए हैं। जिसे पढ़ने से आपमें एक सकारातमक ऊर्जा का संचार होगा। मित्रो हम सभी के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियाँ आती हैं। लेकिन उस समस्या के समय जो लोग धैर्य से काम करते हैं। वहीं लोग जीवन में आगे बढ़ते हैं। श्रुति की समझदारी प्रेरणा दायक कहानी  best short story in hindi श्रुति एक पुलिस अधिकारी की बेटी थी। वह पढ़ने में काफी तेज थी तथा कक्षा में हमेशा प्रथम आती थी। उसके पिता सरकारी आवास न मिलने के कारण शहर के छोर पर किराए के मकान में रहते थे। वहीं पास में झुग्गी बस्ती थी जहां बहुत से गरीब परिवार रहते थे। वे सब मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे। इसी झुग्गी की एक महिला श्रुति के घर में काम करने आती थी। उसकी दस साल की एक लड़की थी जिसका नाम अंजू था। अंजू अक्सर अपनी मां के साथ श्रुति के घर पर आती थी। अंजू श्रुति के घर उसके साथ खेलती थी। इसलिए अंजू, श्रुति की सहेली बन गई थी। एक दिन श्रुति ने अंजू के स्कूल न जाने का कारण पूछा तो अंजू ने बताया की गर