फनी स्टेटस लाइन्स व्हाट्सएप - funny status in hindi whatsapp

funny status फनी स्टेट्स दोस्तो हम सभी को खुश रखने वाला सबसे अच्छा माध्यम हैं। 

दोस्तो जीवन में खुश रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि जब हम खुश रहते हैं तो हम किसी भी कार्य को पूरी एकाग्रता और ध्यान से करते हैं। वही जब हम दुखी रहते हैं तो हम किसी भी कार्य को ठीक से नहीं करते हैं। 

क्या कभी आप शांत तालाब को देखा है। अगर देखा होगा तो उसमे एक बात ध्यान देने योग्य है, जब तालाब शांत रहता है तब जल के निचले हिस्से (तल) आसानी से दिखाई देता है। वही आप जब तालाब में कोई पत्थर फेक देते हैं तो पानी गंदा हो जाता है। और फिर जल में कुछ नही दिखाई देता है।

इसी प्रकार हमारा जीवन भी है, जब हम शांत और खुश रहते हैं तो हम किसी भी कार्य को सहज भाव से करते। इसलिए जीवन में खुश रहना बहुत जरूरी है। खुश रहने के लिए आप (funny status in hindi whatsapp) पढ सकते हैं।

तो आज हम आपको खुश और प्रसन्न रखने वाले (hindi status) लेकर आए हैं।




1. भिखारी मनोज से - आपके पड़ोसी ने पेट भर खाना खिलाया है आप भी कुछ दीजिए

मनोज - ये लो हाजमोला 


2. लालू - बेटा ये कैसी माचिस लाए हो? 

बेटा - क्या बात करते हो पापा सब की सब चेक करके लाया हूं।


3. सुना है तुम्हारी शादी हाल ही में हुई थी।

जी नहीं मेरी शादी मण्डप में हुई थी।


4. शिक्षक - (बच्चे से) तुम इतने देर से क्यों आए।

बच्चा - सर! स्कूल के बाहर सड़क पर बोर्ड पर लिखा था की स्कूल नजदीक है। कृपया धीरे चले।


5. टीचर सोनू से बोली - बेटा, तुम्हारे पास दो रोटियां है, और तुमने दोनो खा ली तुम्हारे पास क्या बचा।

सोनू - सब्जी।


6. डॉक्टर मरीज से - आपकी एक किडनी फेल हो गई है। मरीज पहले तो रोया और आंसू पोछते हुए बोला डॉक्टर! कितने नम्बर से।


7. संता रात को मच्छर दानी लगा कर सो रहा था। अचानक अंदर एक जुगनू घुस गया। संता बोला बडा कमिना मच्छर है। मुझे लालटेन लेकर खोज रहा है।


8. भिखारी मनोज से - आपके पड़ोसी ने पेट भर खाना खिलाया है आप भी कुछ दीजिए।

मनोज -  ये लो हाजमोला।


9. पिता - सभी विषयों में अच्छे नंबर है फिर इतिहास में फेल क्यों हो गए।

पुत्र -  जी इतिहास में सारे प्रश्न तब के पूछे गए थे, जब  मैं पैदा नहीं हुआ था।


10. एक पंडित हवन के लिए घी निकल कर शेष अपने बोतल में छिपाकर भर रहे थे। अचानक एक बच्चा देखकर चिल्लाया घृतं चोरम - घृतं चोरम। पंडिजी जी ने कहा - न कर शोरम। आधा तोरम आधा मोरम।


11. शराबी मंटू लाल (अपने दोस्त से) - आज हम दोनो तब-तक  पियेंगे। जब तक वो सामने वाले तीन पेड 6 नही दिखने लगते। उनकी पत्नी कहती है - बस करो कमीनो सामने एक ही पेड हैं। अब क्या जंगल बनाओगे।


12. एक छात्र ने गणित के अध्यापक से कहा सर अंग्रेजी के अध्यापक तो अंग्रेजी में बात करते हैं। आप भी गणित में बात क्यों नहीं करते? गणित के अध्यापक- ज्यादा तीन पांच मत कर फौरन नौ दो ग्यारह हो जा नही तो चार पांच रख दूंगा तो छठी का दूध याद आ जाएगा।


13. सुरेश - जल्दी उठ भुचाल आ रहा है।

उमेश - तू सोया रह! मकान गिरेगा तो मालिक का गिरेगा। हमे क्या! हम तो किरायेदार है।



14. डॉक्टर - (मरीज से) आपके गुर्दे फेल हो गए हैं। 

मरीज - हा हा... क्या जोक है। अरे डॉक्टर साहब! मेरे गुर्दे तो कभी विद्यालय ही नहीं गए।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.