सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छोटी सी कविता हिंदी में - chhoti si kavita

कविता में सामाजिक ज्ञान छिपा रहता है, इसे बच्चे और बड़े सभी पढ़कर अपने ज्ञान को बड़ा सकते हैं। कविता को समाज का दर्पण भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें सामाजिक ज्ञान छिपा रहता है। कोई भी लेखक जब कविता लिखता है, जो समाज में चलता है। उसी को देखते हुए अपनी कविता लिखता है। इसी को देखते हुए आज हम आपके लिए कुछ छोटी सी कविता कोश लेकर आए हैं।


छोटी कविता



प्रकृति से सीखो - chhoti si kavita in hindi ।। Small kavita


खिलों फूल से क्योंकि कभी वे 

अपने लिए नही खिलते हैं।

फलों वृक्ष से क्योंकि कभी वे

अपने लिए नही फलते है।

प्यासे जग की प्यास बुझाने 

बादल जल भर भर लाते हैं।

सीखो उनसे वे कैसे 

औरों के हित में मिट जाते हैं।


पर हित के लिए देह

धारण करते हैं सज्जन प्राणी।

वृक्ष स्वयं न कभी फल खाते 

नदिया स्वयं न पीती पानी।


जंगल मंगल हित जीने वालों

का मस्तक ऊंचा रहता है।

दीपक की स्वर्णिम लौ का रुख 

कभी नहीं नीचे झुकता है।


छोटी कविता - small poetry ।। Chhoti si kavita for class 1 


सकारात्मक सोचिए 

आपकी जिंदगी बदल जायेगी 

जीवन अंधकार में है 

 थोड़ी सी रोशनी मिल जाएगी।


उस रोशनी में

एक नई राह नजर आएगी 

निराशा को भूलकर 

आशा की जोत जलाइये,

नफरत, ईर्ष्या, अहंकार को भूलकर,

प्यार का सागर बहाइए 

सकारात्मक सोचिए आपकी जिंदगी बदल जायेगी


नैतिक कविता - small poetry in hindi ।। Naitik poem in hindi


बोल सको तो मीठा बोलो 
कटु बोलना मत सीखो।
बना सको तो राह बनाओ 
पथ से भटकना मत सीखो।

कमा सको तो पुण्य कमाओ
पाप कमाना मत सीखो।
लगा सको तो बाग लगाओ 
आग लगाना मत सीखो।

इस तरह न कमाओ की पाप हो जाए।
इस तरह न बोलो की क्लेश हो जाए।
इस तरह न खर्च करो की कर्ज हो जाए।
इस तरह न चलो की देर हो जाए।


चमत्कारी किताब - Bal kavita । Hindi poem for class 1


ज्ञान का भंडार हैं किताब।
शिक्षा का आधार है किताब।
भूले भटकों को राह दिखाती।
मनोरंजन का भंडार हैं किताब।
जिज्ञासुओं की प्यास बुझती।
ऐसी होती हैं मजेदार किताब।
पथभ्रष्ट को सबक सिखाती।
मिटाती सब अंधकार किताब।
आंख खुलती पाकर साथ इसका।
ऐसी उपकारी है किताब।


कोशिश - chhoti si poetry ।। chhoti si kavita 


मंजिल न पा सके तो क्या
चार कदम चलना सीखो।
आकाश न छू सको तो क्या
पंक्षी की तरह उड़ना तो सीखो।

क्या तुम हो उस शिशु से बढ़कर
 पहुंचे मंजिल तक घुटनों के बल चलकर
क्या तुम हो उस पंक्षी से बढ़कर
बनता जिसका  नीड़ उजड़ उजड़ कर।

सफल न हो सको तो क्या
भाग लेना तो सीखो।
गा न सको तो कुछ बोलो तो सही।
तैर न सको तो पानी में भिगो तो सही।

मोती न पा सको तो क्या
सागर में गहरे उतरना तो सीखो।
मंजिल न पा सको तो क्या
चार कदम चलना तो सीखो।

दोस्तो यह नैतिक कविता आपको पसंद आया हो तो इसे अधिक से अधिक लोगों को शेयर जरूर करें धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीवन बदल देने वाली प्रेरणा दायक विचार

जितने भी महान लोग हुए है वह कोई अलग कार्य नही करते है, बस वह अपने कार्य को अलग तरीके से करते है, इसलिए उनको सफलता मिलती है। आज ऐसे ही महान लोगो के द्वारा बताए गये (motivational quotes) मोटिवेशनल कोट्स आप सभी के साथ शेयर कर रहे है।कोई भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपको सिर्फ दो चीजें चाहिए पहला तो दृढ़ संकल्प और दूसरा कभी न टूटने वाला हौसला। लेकिन संघर्ष के रास्ते में जब आपका हौसला कमजोर पड़ने लगे तो उस समय आपको ऐसी जरूरत होती है जो की आपको एक बार फिर से उठकर खड़े होने की प्रेरणा दे। इसलिए आज हम आपको ऐसी ही सफल और महान लोगे के द्वारा दिए गए सफलता के कुछ ऐसे मंत्र को बताने वाले है । जिन्हें आप अपने मुश्किल समय में अपनी ताकत बना कर खुद को आगे बढने के लिए प्रेरित कर सकते है। प्रेरणा देने वाले विचार ।। prernadayak vichar ।। prernadayak status ।। prernadayak suvichar ।। hindi status for life  “ कामयाब होने के लोए निरंतर सीखते रहे। सिखने से ही आप अपनी क्षमताओं को पहचान सकते है।” “ ख़ुशी के लिए काम करोगे तो ख़ुशी नही मिलेगी लेकिन खुश होकर काम करोगे तो ख़ुशी जरूर मिलेगी।” “भाग्य साहसी का स

सभी को हंसाने वाली मजेदार हास्य कविता - kavita hasya in hindi

जीवन में खुश रहना बहुत जरूरी है, जब हम खुश रहते हैं तो हम फ्री माइंड से किसी भी कार्य को करते हैं। वही जब हम दुखी रहते हैं तो हम किसी भी कार्य को अधूरे मन से करते हैं। इसलिए किसी ने कहा है कि, खुशी के लिए काम करोगे तो खुशी नहीं मिलेगी, “लेकिन खुश होकर काम करोगे तो खुशी जरूर मिलेगी”  अब बात आती हैं की खुश कैसे रहे, खुश रहने के लिए आप हास्य कविता funny poem या funny quotes पढ़ सकते हैं। जिससे आप हमेशा खुश रह सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए खुश करने वाली कुछ हास्य कविता आपके साथ शेयर कर रहे हैं। hasya kavita।। Hasya kavita in hindi for students ।। hasya kavita hindi  hindi hasya kavita ।। hasya kavita for kids ।। Comedy poem in hindi जय बाबा ज्ञान गुर सागर मम्मी हंसती रोते फादर। योगी बाबा जोगी दूर करो पैसे की तंगी। लंकेश्वर भए सब कुछ जाना घुस खोरों से हमे बचाना। भूत पिशाच समीप नहीं आवै पिक्चर की तब बात सुनावै। सब सुख लहै तुम्हारी सरना, मार-पीट से कभी न डरना। सुबह सवेरे ही यह आये भोंपू-भोपू शोर मचाये। जब आप कहे तब सब लोक उजागर रसगुल्ले से भर दो सागर। बाबा अतुलित बल थामा पंक्चर बनाये सब नेता

लघु साहसिक कहानियाँ हिंदी में - Short adventure stories in hindi

  Hindi Short Adventure Stories of Class 7 ।।  Sahas kahani in hindi नमस्कार मित्रो स्वागत है हमारे ब्लॉग पर आज हम आपके लिए लघु साहसिक कहानी लेकर आए हैं। जिसे पढ़ने से आपमें एक सकारातमक ऊर्जा का संचार होगा। मित्रो हम सभी के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियाँ आती हैं। लेकिन उस समस्या के समय जो लोग धैर्य से काम करते हैं। वहीं लोग जीवन में आगे बढ़ते हैं। श्रुति की समझदारी प्रेरणा दायक कहानी  best short story in hindi श्रुति एक पुलिस अधिकारी की बेटी थी। वह पढ़ने में काफी तेज थी तथा कक्षा में हमेशा प्रथम आती थी। उसके पिता सरकारी आवास न मिलने के कारण शहर के छोर पर किराए के मकान में रहते थे। वहीं पास में झुग्गी बस्ती थी जहां बहुत से गरीब परिवार रहते थे। वे सब मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे। इसी झुग्गी की एक महिला श्रुति के घर में काम करने आती थी। उसकी दस साल की एक लड़की थी जिसका नाम अंजू था। अंजू अक्सर अपनी मां के साथ श्रुति के घर पर आती थी। अंजू श्रुति के घर उसके साथ खेलती थी। इसलिए अंजू, श्रुति की सहेली बन गई थी। एक दिन श्रुति ने अंजू के स्कूल न जाने का कारण पूछा तो अंजू ने बताया की गर