1. शब्द का प्रभाव - short moral story for every one
एक साधु के घर में एक बार रात के समय एक चोर घुस आया। वह चोर उनकी सो रही पत्नी के गले का हार चुरा लेता है। की इतने में उनकी पत्नी जोर से चिल्लाती है। चोर-चोर चिल्लाती इस पर साधु जी उठ गए और अपनी पत्नी को जोर से डाटा और कहा कि एक और हार क्यों नहीं लेने दी। वह कितना गरीब होगा जो मज़बूरी के कारण यहां आया होगा। इस चोर से ज्यादा लालची तो तुम हो क्योंकि तुम्हे इस हार का लालच था इसलिए तुम्हें चिल्ला दिया। इस पर साधु जी की पत्नी उनसे माफ़ी मांगी। साधु जी ने कहां चोर लगता है बहुत गरीब होगा इसलिए वह बड़ी आशा के साथ आया था। खैर उस हार से कुछ दिन तो उसका काम चल ही जाएगा।
वह चोर सचमुच बहुत गरीब था। उसकी मां बहुत बीमार थी। वह चोर साधु जी के बात सुनकर अंधेरे में एक कोने में छिप जाता है उस साधु के शब्द जैसे चोर के ऊपर जादू कर गया। चोर को बहुत आत्मग्लानि हुई कि उसने व्यर्थ ही एक साधु की पत्नी के गले का हार चुराया। वह तुरन्त साधु के सामने आया और उनके चरणों में गिर गया, क्षमा मांगने लगा। और वह हार भी लौटने लगा तो इस पर साधु जी ने उसे अस्वीकार करते हुए कहा नहीं इसे तुम रख लो और भी चीज की जरूरत हो तो निसंकोच आकर मांग लेना।
2. चतुर पिता - moral story in hindi
एक चतुर बुढ़े व्यक्ति के चार पुत्र थे जो बड़े आलसी थे। वे सदैव आपस में लडा करते थे और कोई काम भी नहीं करना चाहते थे। एक दिन बुढ़े व्यक्ति अपने लड़को को अपने पास बुलाया और पका हुआ आम उन्हें खाने को दिया। आम को देखकर वे आपस में लड़ने लगे क्योंकि प्रत्येक लड़का सम्पूर्ण आम खाना चाहता था। अतः वे सब एक घंटा तक उस आम के लिए लड़ते रहे। अंत में एक बंदर आया और उस आम को लेकर भाग गया। यह देखकर वे लड़के बहुत दुखी हुए। तब उनके पिता ने कहां , तुम आम नहीं खा सके क्योंकि तुम सब आपस में लड़ने लगे थे। पिता जी की बात का बच्चो पर बहुत प्रभाव पड़ा उन्होंने भविष्य में आपस में झगड़ा न करने का निश्चय किया।
3. महामूर्ख कौन - hindi short story for every one
एक दिन राजा अहमद शाह के दरबार में एक अरब देश का सौदागर आया और राजा से बोला, अगर आप मुझे एक लाख रूपये दे तो मै आपके लिए अरब का सबसे बढ़िया घोंडा ला सकता हूं। यह सुनकर राजा प्रसन्न हुआ और उसने सौदागर को एक लाख रुपए दे दिये। सौदागर रूपये लेकर राजा को सलाम करके चला गया। उस दिन शाम को राजा कुछ ज्यादा ही हसी के मूड में थे। उसने मंत्री से कहां की वह नगर के महामूर्खों की सूची बनाकर मुझे दे। अगले दिन मंत्री ने नगर के उन सभी मूर्खो की एक सूची बनाकर राजा को दी राजा ने सूची देखी और पाया कि उसका नाम सबसे ऊपर था। राजा क्रोधित हुआ और उसने मंत्री को दण्डित करने का फैसला किया। इस पर मंत्री ने सफाई देते हुए कहा, एक अपरिचित आदमी को आपने एक लाख रुपए दे दिए। क्या वह लौट कर आयेगा , राजा बोला यदि वह लौट कर आ जाये तब, मंत्री ने उत्तर दिया, तब मै आपकी जगह उसका नाम लिख दूंगा।
4. मुर्गा और लोमड़ी - best motivational short stories in hindi
एक मुर्गा किसी पेड़ की चोटी पर बैठा था। वह खूब जोर से चिल्ला रहा था। उसी समय एक लोमड़ी पेड़ के नीचे पहुंची। मुर्गे को देखते ही लोमड़ी के मुंह में पानी भर आया। और वह उसको खाने कि तरकीब सोचने लगी। अन्त में उसने मुर्गे से कहां, भाई मुर्गे क्या तुमने खबर सुनी है कि अब यह तय हो गया है कि कोई जानवर किसी दूसरे जानवर को नहीं खाएगा। मुर्गे ने कहां, मैंने तो यह खबर नहीं सुनी। इसी बीच शिकारी कुत्तों का एक झुण्ड दूर से आता दिखाई दिया। उनकी आहत पाते ही लोमड़ी भागने लगी। मुर्गे ने कहां , क्यों भैया! अब तो कुत्ते नहीं खायेंगे। लोमड़ी यह कहकर चंपत हो गई की शायद तुम्हारी तरह इन्होंने भी यह खबर नहीं सुनी हो।